हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-भारी बारिश का अलर्ट, गुरुवार को नैनीताल जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

खबर शेयर करें

नैनीताल। लगातार हो रही भारी बारिश और 14 अगस्त को भी भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है। संभावित आपदा जोखिम जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव और नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल वंदना ने जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में गुरुवार, 14 अगस्त 2025 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित शैक्षणिक व प्रशासनिक अधिकारी आवश्यकतानुसार अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें और आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें। किसी भी घटना की सूचना आपदा नियंत्रण कक्ष दूरभाष 05942-231178, 231179 या टॉल फ्री नंबर 1077 पर दें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।