हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में मैदान कांग्रेस ने पुष्पा नेगी को उतारा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है, और हाल ही में हुए पंचायत चुनाव इसके प्रमाण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नैनीताल जिले में जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा हर तरह के हथकंडे अपना रही है, लेकिन कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी पुष्पा नेगी जीत की ओर अग्रसर हैं।

यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा धनबल का प्रयोग कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। साथ ही, आरक्षण में बड़ा घालमेल कर पंचायत चुनाव पर कब्जा जमाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस इस चुनाव में जीत दर्ज करेगी और “दूध का दूध, पानी का पानी” हो जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि लोकतंत्र में तानाशाही बर्दाश्त नहीं होगी और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

कार्यक्रम में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पुष्पा नेगी के नाम की आधिकारिक घोषणा की गई। साथ ही जिला पंचायत सदस्य पूनम बिष्ट और देवकी बिष्ट भी मौजूद रही।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।