हल्द्वानी: योगेश शर्मा दोबारा बने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हल्द्वानी के महानगर अध्यक्ष…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट और जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत ने घोषणा करते हुए पत्रकारों की एक बैठक में आम सहमति से सभी ने योगेश शर्मा को दोबारा महानगर अध्यक्ष पद के लिए चुना। जिसके बाद सभी ने योगेश शर्मा को बधाई दी।

महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दोबारा मिलने के बाद योगेश शर्मा ने बताया कि पत्रकार हितों के लिए वह लगातार कार्य करते आए हैं, और आगे भी करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रकारों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।