हल्द्वानी: पीएम मोदी की सौगात को नहीं भूल पायेगा कुमाऊं: आशा शुक्ला…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्द्वानी रैली में कुमाऊँ को हजारों करोड़ की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने हल्द्वानी को 2000 करोड़ की सौगात अलग से दीं। महिला मोर्चा की महामंत्री आशा शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जो तोहफा आज कुमाऊँ को दिया है, इससे अच्छा नए साल का कोई तोहफा नहीं हो सकता है।

उन्होंने रैली में शामिल सभी महिला कार्यकर्ताओ का आभार धन्यवाद अदा किया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी सौगात को कुमाऊँ की जनता कभी नहीं भूल पाएगी। जिस तरह से आज लोग पीएम मोदी की रैली में उनकी झलक पाने को उत्सुक थे। उससे साफ होता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर उत्तराखंड विजयी पताका लहरायेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।