हल्द्वानी: पटेल चौक में कपड़ों के शोरूम में लगी भयानक आग, देखिये एक्सक्यूसिव तस्वीरें

हल्द्वानी: Haldwani Fire Shoroom-सुबह-सुबह हल्द्वानी शहर से बड़ी खबर आ रही है। शहर के बीचोंबीच पटेलचौक पर स्थित अंसारी फर्निशिंग में अचानक आग लग गई। आग लगने से आस-पास के लोगों ने हो-हल्ला कर दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस बीच लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी। वहीं फायर बिग्रेड को भी जानकारी दी गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।

सूचना पर फायर बिग्रेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दमकल के दो वाहनों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया। नहीं तो आग की चपेट में और दुकानेें भी आ सकती थी। कोरोनाकाल में पूरी बाजार बंद है ऐसे में यह हादसा भयावक रूप ले सकता था। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।



























