हल्द्वानी: शेमफोर्ड स्कूल की छात्रा गुनगुन ने पास की सैनिक स्कूल की परीक्षा…

खबर शेयर करें

Haldwani News: मोटाहल्दु निवासी कुमाऊँ मंडल विकास निगम के अधिकारी रवि कबडवाल व ग्राम सभा पदमपुर देवालिया की वार्ड मेंबर कमला कबडवाल की बेटी गुनगुन ने सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा पास कर ली है। गुनगुन सेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पांचवी क्लास की छात्रा है, उनकी सफलता ने अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है वहीं क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है, गुनगुन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों व परिवार को दिया है,

गुनगुन की सफलता पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है, जिनमें मुख्य रूप से विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, कांग्रेसी नेता हरेंद्र सिंह बोरा, ब्लॉक प्रमुख रूप आर्या, जेष्ठ ब्लाक प्रमुख अमित नेगी, ग्राम प्रधान रमेश जोशी, किसान सेवा सहकारी बैंक के अध्यक्ष हेम चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ व्यवसाई देवेश कबडवाल, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, चेयरमैन लालकुआं लाल चंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान रामबाबू मिश्रा, इंदर सिंह बिष्ट, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख श्रीकांत पांडे सहित तमाम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों शामिल हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।