हल्द्वानीः प्रदेश संगठन मंत्री भूपेश बिष्ट ने दी नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों को बधाई

खबर शेयर करें

Haldwani News: बुधवार को अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की बैठक आयोजित कर कार्यकारणी का विस्तार किया गया। जिसमें महिला कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी तनुजा जोशी, महिला प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड एवं उपाध्यक्ष मंजू दानु बिष्ट और कल्पना रावत, महिला लीगल सैल की जिम्मेदारी दीप्ति चुफाल को दी गई।

महिला कार्यकारिणी नगर में सुरभि रस्तोगी उपनगर सचिव, डा. अंकिता चंदाना नगर सचिव, रेनु डसिला उपनगर सचिव, रेनु शर्मा नगर उपाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री भूपेश बिष्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल लगातार विस्तार कर रहा है। प्रदेश भर से व्यापारी इससे जुड़ रहे है। सभी से व्यापार मंडल को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।