हल्द्वानीः आरटीओ ने चेकिंग में 54 वाहनों के काटे चालान, 21 सीज

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज परिवहन विभाग ने प्रवर्तन अभियान चलाते हुए 54 वाहनों के चालान काटे और 21 वाहनों को सीज किया। यह कार्रवाई टैक्सी, मैक्सी, बस, मोटरसाइकिल, ट्रक आदि वाहनों पर पंजीकरण/परमिट शर्तों का उल्लंघन, फिटनेस, टैक्स, लाइसेंस, हेलमेट, सीटबेल्ट, ओवरलोडिंग, और रिफ्लेक्टर जैसी विभिन्न अनियमितताओं को लेकर की गई।

परिवहन कर अधिकारी एन.पी. आर्य ने नैनीताल और गोविंद सिंह ने हल्द्वानी क्षेत्र में प्रवर्तन कार्य करते हुए कुल 54 वाहनों का चालान किया। इसके अलावा, 21 वाहन सीज किए गए, जिनमें 07 ऑटो, 13 ई-रिक्शा और 01 भार वाहन शामिल हैं। प्रवर्तन अभियान में परिवहन कर अधिकारी एन.पी. आर्य और गोविंद सिंह के साथ सहायक उप निरीक्षक रामचंद्र, देव सिंह, नंदन रावत, प्रवर्तन पर्यवेक्षक अनिल कार्की, मोहम्मद दानिश, चंदन ढेला और महेंद्र कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।