हल्द्वानीः रात में चलने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन करें पुलिसः भूपेश

खबर शेयर करें

Haldwani News: शहर में बढ़ रहे महिलाओं अपराधों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के राज्य सचिव भूपेश बिष्ट राज्य ने कहा कि शहर में इन दिनों महिलाओं अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। आज हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं है। बेटियों घरों से निकलने से डर रही है। आये दिन छात्राएं छेड़छाड़ और मनचलों से परेशान होकर शिकायत कर रही है

उन्होंने कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए लिए प्रशासन को सजग रहना चाहिए। देखने में आता है कि अक्सर मनचले स्कूलों की छुटटी के समय बच्चों को परेशान करते है, पुलिस को उस दौरान सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने मांग की कि शहर में चल रहे है। ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन हो। हाल में हुई पुलिस की कार्यवाही के बाद कई लोगों में अपने ऑटो और ई-रिक्शा खड़े कर दिया है। यही लोग अक्सर रात में अपने वाहनों को बाहर निकालते है। ऐसे में पुलिस रात में चलते वाले वाहनों का सत्यापन करें। खासकर जो रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन से चलते है। देखने में आता है कि कई ऑटो वाले गाने तेज साउंड में गाने चलाते है। जिससे बेटियां असहज महसूस करती है। ऑटो में साउंड लगाने पर कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि असुरक्षित क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग होनी चाहिए। जिससे अपराधों पर लगाम लगाया जा सकें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।