हल्द्वानी: कुमाऊनी भाषा संरक्षण के लिए कविता व भाषण प्रतियोगिता आयोजित

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कुमाऊनी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर सौहार्द जन सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे अभियान के पांचवें दिन रामपुर रोड स्थित एसकेएम पब्लिक स्कूल में कविता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुमाऊनी भाषा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य मोनिका शर्मा तथा संस्था अध्यक्ष विद्या महतोलिया द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। निर्णायक मंडल में साहित्यकार अमृता पांडे और साहित्यकार व किताब कौतिक अभियान के संयोजक दयाल पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के विद्यार्थियों दिया मेलकानी और आदित्य राज बिष्ट ने पूर्णतः कुमाऊनी भाषा में किया, जिसकी सभी ने सराहना की। प्रतियोगिता में कुल 34 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

संस्था अध्यक्ष विद्या महतोलिया ने अपने संबोधन में कहा कि कुमाऊनी भाषा और संस्कृति को विलुप्त होने से बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से आग्रह किया कि हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ विद्यार्थियों को नियमित रूप से कुमाऊनी भाषा बोलने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ संगठित हो रहा हिंदू समाज: धामी

निर्णायक मंडल के सदस्य दयाल पांडे ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में अपनी मातृभाषा के प्रति उत्साह देखना सुखद अनुभव है। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

प्रतियोगिता में अर्शली शर्मा और दीक्षा मेलकानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान हिमांशु बर्गली, माही बिष्ट और आदित्य राज बिष्ट को मिला, जबकि सबा सिद्दकी और दिया मेलकानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेबी मेहर कौर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, एक वर्ष 7 माह की आयु में रचा इतिहास

इस अवसर पर संस्था की संरक्षक नीरजा बोरा, सचिव विद्या जोशी, सह उपाध्यक्ष पूर्णिमा पांडे, उप सचिव अंजू पांडे, कोषाध्यक्ष ममता भट्ट, सदस्य पुनीता पांडेय, जनसंपर्क अधिकारी माया उप्रेती, संयोजक ईश्वर चंद्र भट्ट सहित विद्यालय की शिक्षिका भावना केड़ा, उप प्रधानाचार्य भामिनी चौहान और प्रशासक ऋषभ जोशी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।