हल्द्वानीः रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद में नवीन बिष्ट अध्यक्ष और कार्तिक नेगी बने शाखा मंत्री
![रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद](https://pahadprabhat.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-08-31-at-8.28.26-AM.jpeg)
Haldwani News: काठगोदाम रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा मंडलीय कार्यशाला काठगोदाम के वार्षिक चुनाव अधिकारी उमेश जोशी, अनवर कमान एवं त्रिलोक गिरी की देखरेख में संपन्न हुए। चुनावों में कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग प्रमुखता से रखी गई। आगामी 3 सितंबर को सचिवालय दून रैली को सफल बनाने की अपील की गयी। चुनाव सर्व, सम्मति से संपन्न हुए। जिसमें नवीन बिष्ट शाखा अध्यक्ष, कार्तिक नेगी शाखा मंत्री, पंकज कुमार शाखा कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि शाखा उपाध्यक्ष जगदीश रावत, त्रिलोक रौतेला संयुक्त मंत्री, भाष्कर पाण्डे, राहुल राणा, संगठन मंत्री मोहित कोटल्यिा, संप्रेक्षक संजय पाण्डे, क्षेत्रीय प्रतिनिधि डीडी. जोशी, पवन जोशी, कार्यकारिणी सदस्य भाष्कर बोरा, विजयपाल, अजय रावत, मोहन फर्त्याल, रामसिंह, महेश कुमार चयनित हुए।
![Ad](https://pahadprabhat.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-AsifKhan.jpeg)
![Ad](https://pahadprabhat.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-DesignerPVC.jpeg)
![Ad](https://pahadprabhat.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-DPS.jpeg)
![Ad](https://pahadprabhat.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-KanavAgarwal.jpeg)
![Ad](https://pahadprabhat.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-HimanshuPandey.jpeg)
![Ad](https://pahadprabhat.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-OPNutritionHub.jpeg)
![Ad](https://pahadprabhat.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-JoshiClinic.jpeg)
![Ad](https://pahadprabhat.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-DPS-FancyLights.jpeg)