हल्द्वानी: विधायक सुमित हृदयेश का USDDA कार्यालय के बाहर धरना, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: पनचक्की चौराहे से मुखानी चौराहे को जोड़ने वाली सड़क पर अंबिका विहार जाने वाली गली के समीप हुए हृदयविदारक सड़क हादसे के बाद जनाक्रोश फूट पड़ा। हादसे में सुरेश पांडेय के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने इसे प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताया।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उक्त मार्ग पर Uttarakhand State Infrastructure Development Authority (USDDA द्वारा निर्मित बड़े-बड़े खुले एवं असुरक्षित सीवर चैम्बर तथा जर्जर सड़क इस दुर्घटना का प्रमुख कारण बने हैं। स्थानीय नागरिकों द्वारा समय-समय पर इन खुले चैम्बरों को लेकर चिंता जताई गई थी, लेकिन संबंधित विभागों ने कोई प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई नहीं की।

इसी गंभीर मुद्दे को लेकर तल्ली बमौरी, वार्ड संख्या-48 स्थित USDDA कार्यालय के बाहर विधायक सुमित हृदयेश ने स्थानीय पार्षद मुकुल बल्यूटिया और क्षेत्रीय नागरिकों के साथ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, नगर निगम और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जवाबदेही तय करने की मांग की।

विधायक ने यह भी बताया कि लगभग 15 दिन पूर्व उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारी से इस मार्ग को वन-वे घोषित करने का आग्रह किया था, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। दुर्भाग्यवश उनके सुझाव को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसका परिणाम एक सम्मानित नागरिक की मृत्यु के रूप में सामने आया।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी: जनसहभागिता से तैयार होगा प्रदेश का जनोन्मुखी बजट, सुझावों को मिलेगा नीतियों में स्थान: धामी

धरना-प्रदर्शन के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाए। मार्ग पर यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएँ। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस एवं स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली: कैंची धाम बायपास पर 546.75 लाख रुपये से बन रहा पुल, सासंद भट्ट ने किया निरीक्षण

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि यह केवल एक परिवार का दुख नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। जनहित के मुद्दों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अंत में उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष राहुल छिम्मवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु सांगुड़ी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।