हल्द्वानी: मेयर गजराज बिष्ट ने किया वंदे मातरम् का सामूहिक गान कार्यक्रम में प्रतिभाग

खबर शेयर करें

Haldwani News: राष्ट्र गीत वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर आज गजराज बिष्ट महापौर नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम द्वारा वंदे मातरम् का सामूहिक गान कार्यक्रम एमबी इंटर कॉलेज मैदान में किया गया।

एम.बी. ग्राउंड, हल्द्वानी में “वन्दे मातरम – 150 वर्ष” का ऐतिहासिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया।

Ad

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट व पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महेंद्र भट्ट , भगत सिंह कोश्यारी , कालाढुंगी विधायक बंसीधर भगत, मेयर गजराज सिंह बिष्ट , प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: राज्य स्थापना के रजत वर्ष उत्सव को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने की तैयारियों की समीक्षा

महापौर गजराज बिष्ट ने अतिथियों व उपस्थिति आम जन व विद्यार्थीयों का स्वागत करते हुए सभी को इस अवसर पर शुभकामनाएँ प्रेषित की। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी से राष्ट्र सेवा में जुटने का आह्वाहन किया व स्वदेशी अपनाने पर विशेष जोर दिया।

पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने स्वतंत्र संग्राम में अपने प्राण न्योछावर करने वाले सेनानियों को याद करते हुए उपस्थिति विद्यार्थियों ने उन सेनानियों के जीवन से सतगुणों को आत्मसात करने व भारत माता को सर्वोच्च मानकर राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करने का आह्वाहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सीएम धामी ने किया भव्य ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का उद्घाटन, उत्तराखंड की पहचान वीरता और समर्पण से है: धामी

कार्यक्रम में हल्द्वानी क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्पूर्ण देश में हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों को वर्चुअली संबोधित किया गया व सम्पूर्ण देश के साथ राष्ट्र गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया गया।इस दौरान आर्मी बैंड तथा हिंगास बैंड उत्तराखंड के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया और आयोजन को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को स्वदेशी संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश टोली के सदस्य व प्रदेश मंत्री गौरव पांडे , पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत व जिला संयोजक नवीन भट्ट ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः गौलापार में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बूथ सम्मेलन, कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी जीत के मंत्र

कार्यक्रम में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत , प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट , प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी , प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री प्रदीप जनोटी , दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट , रेनू अधिकारी, दीपक मेहरा, नगर आयुक्त परितोष वर्मा , सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान , एसडीएम राहुल साह, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, विनीत अग्रवाल, जिला टोली से प्रताप रैक्वाल व श्री किशोर जोशी, मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोतिय व नीरज बिष्ट सहित निगम पार्षद गण , पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण , विभिन्न स्कूल और कॉलेज के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।