हल्द्वानी: कई कॉग्रेसी हुए सपा में शामिल, सपा प्रत्याशी शोएब ने कही ये बात…

खबर शेयर करें

Haldwani News: गुरुवार रात कांग्रेस के शारिक सिद्दीकी, रोबिश सिद्दीकी, हसीन, शानू के साथ सैकड़ों लोगों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

हल्द्वानी विधानसभा में सपा प्रत्याशी शुएब अहमद लगातार जनसंपर्क कर जनता से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। वहीं दूसरे दलों के लोग भी उनसे लगातार जुड़ रहे है।

इस दौरान सपा प्रत्याशी शुएब अहमद ने सभी नए सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया। सपा शामिल हुए युवाओं का कहना है कि कांग्रेस ने युवाओं को सिर्फ कोरे आश्वासन दिए हैं। कांग्रेस ने हमें लंबे समय तक गुमराह किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष डिंपल पांडे, नगर अध्यक्ष अख्तर अली, ज़ियाउद्दीन कुरैशी, रेहान मियां, मोहम्मद शाहिद, अनम मलिक, इकराम लालू, मुशीर नवाब आदि मौजूद रहे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।