हल्द्वानी: भीमताल विधानसभा में जमा चुनावी रंग, कॉग्रेस से मदन बोरा ने ठोकी दावेदारी…

खबर शेयर करें

Bhimtal News: उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने प्रत्‍याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। भीमताल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन बोरा ने स्वराज आश्रम हल्द्वानी में अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष नैनीताल सतीश नैनवाल को आवेदन सौंपा और भीमताल विधानसभा के लिए दावेदारी पेश की मदन बोरा ने कहा कि 30, 35 साल से कांग्रेस के लिए कड़ी मेहनत की है हाईकमान जिसे भी टिकट देगा, उसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे। सारे गिले शिकवे भूलकर पार्टी के लिए काम करना होगा। आपको बता दें कि भीमताल विधानसभा में कई नाम सामने आए हैं । 13 नेताओं ने विधानसभा चुनाव के टिकट के लिए अभी तक आवेदन कर चुके हैं जिसमें निदेशक ऑपरेटिव बैंक गोपाल सिंह बिष्ट , पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, पूर्व सांसद, डा. महेंद्र सिंह पाल, और मदन सिंह बोरा, अन्य नेताओं ने दावेदारी पेश की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।