हल्द्वानी: एनडीए की ऐतिहासिक जीत सुशासन और विकास की विजय : सुरेश भट्ट

Haldwani News: राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिली प्रचंड बहुमत की जीत पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक परिणाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन, स्थिरता और डबल इंजन सरकार की प्रभावी कार्यशैली की विजय बताया।
सुरेश भट्ट ने कहा कि जनता ने विकास, पारदर्शिता और मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था पर अपना विश्वास व्यक्त किया है। यह जनादेश स्पष्ट संदेश देता है कि देश विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और लोग प्रगति आधारित राजनीति को प्राथमिकता दे रहे हैं।
उन्होंने बिहार की जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह परिणाम विकासोन्मुखी विचारधारा और स्थिर शासन की बड़ी जीत है, जो देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करता है।



















