हल्द्वानी: हेमन्त साहू फिर बने प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

हल्द्वानी। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में हेमन्त साहू के दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि को कांग्रेस नेताओं ने उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम बताया है।
नेताओं का कहना है कि हेमन्त साहू के नेतृत्व में युवा कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी तथा युवाओं की आवाज़ को नई मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर, पूर्व राज्य मंत्री सुहैल अहमद, कांग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट, राष्ट्रीय सचिव मीमांसा आर्या, व्यापारी नेता अतुल गुप्ता गांधी, सचिन राठौर, मोनू चौहान, कौशलेंद्र भट्ट, लाल सिंह पवार, पार्षद प्रीति आर्या, जीत सिंह, राजेश साहू, केतन जायसवाल सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हेमन्त साहू इससे पहले कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री (नैनीताल), हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, तथा नैनीताल जिला प्रभारी जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
अपने निर्वाचन पर हेमन्त साहू ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में लगातार दूसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष चुना जाना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं, युवा साथियों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विश्वास उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को और मजबूत बनाने तथा युवाओं और समाज के हकों की आवाज़ बुलंद करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।





















