हल्द्वानी: कल भारी बारिश का अलर्ट, जिले भर के स्कूल रहेंगे बंद

खबर शेयर करें

Haldwani News: मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 18 जुलाई को सायं 05:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 20 जुलाई 2022 को उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के साथ – साथ जनपद के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ – साथ कहीं कहीं अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना हैं , जिसके दृष्टिगत छात्र – छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 20 जुलाई , 2022 ( बुद्धवार ) को जनपद के समस्त शासकीय , अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों ( कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं ) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं ।

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 20 जुलाई , 2022 ( बुद्धवार ) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय , अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय ( कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं ) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक , समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल / अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने – अपने विद्यालयों / कार्यालयों में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।