हल्द्वानी: (अच्छी खबर)- नगर निगम में शामिल होगीं जीतपुर नेगी कालोनी, निगम की बैठक में प्रस्ताव पर लगी मुहर

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Haldwani: शनिवार को नगर निगम हल्द्वानी सभागार में बोर्ड एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सात प्रस्तावों पर मुहर लगी। सबसे बड़ी बात यह सामने आयी जीतपुर नेगी के करीब 300 परिवारों को नगर निगम मेंं शामिल करने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई। बोर्ड बैठक में जीतपुर नेगी को नगर निगम में शामिल करने सहित 7 प्रस्ताव पर मुहर लगी। बोर्ड बैठक में मेयर सहित सभी पार्षद मौजूद रहे।

बता दें नगर निगम परिसीमन के बाद जीतपुर नेगी के आधे हिस्से को छोड़ दिया गया जबकि उसके आधे हिस्से को शामिल कर लिया गया। जबकि पहले पूरा जीतपुर नेगी पंचायत का हिस्सा हुआ करता था ऐसे में आधे हिस्से के छूट जाने से वहां विकास कार्य ठप हो गये। जिसके बाद ग्र्रामीणोंं ने लगातार आवाज उठाई। विगत दिनों शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने सभी अधिकारियों की बैठक कर जीतपुर नेगी के छूटे हिस्से को नगर निगम में शामिल करने के निर्र्देश दिये थे। जिसके बाद आज हुई बैठक मेंं इस प्रस्ताव को रखा गया। जिसमें जीतपुर नेगी कालोनी को निगम में शामिल किये जाने पर मोहर लग गई। ऐसे मेें सैकड़ों ग्रामीणों को चेहरे पर मुस्कान लौट आयी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।