हल्द्वानी: इस दिन से प्राइवेट स्कूलों में होगी गर्मी की छुट्टी, पढिय़े पूरी खबर

खबर शेयर करें

 Haldwani News: गर्मी की छुट्टी का इंतजार कर रहे हो बच्चों और शिक्षकों के लिए अच्छी खबर यह है कि हल्द्वानी और उसके आसपास 100 से अधिक प्राइवेट स्कूलों में 21 मई से गर्मियों की छुट्टियां शुरू होंगी। हालांकि सिलेबस पूरा ना होने के चलते 7 से 10 दिन तक इस बार छुट्टियों में कमी आ सकती है। हल्द्वानी शहर सहित आसपास के इलाकों में 55 ऐसे स्कूल हैं जो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद सीबीएसई के अधीन है जबकि 60 से अधिक प्राइवेट स्कूल उत्तराखंड तथा अन्य बोध से संचालित हैं।

वर्तमान में पड़ रही बेतहाशा गर्मी की वजह से कई स्कूलों ने 15 मई से ही गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी थी। जबकि अधिकांश स्कूल अभी भी चल रहे हैं। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन का कहना है कि गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 21 मई से गर्मियों के अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है यह छुट्टियां 3 जुलाई तक रहेंगी। वहीं दूसरी तरफ सरकारी स्कूलों में 27 मई की जगह 2 जून से अवकाश रहेगा हालांकि शिक्षकों में इस फैसले से नाराजगी बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।