हल्द्वानी: निर्वाचित BDC सदस्य के अपहरण पर थाने में हंगामा, छोटे छोटे बच्चों संग गिड़गिड़ाती रही पत्नी

खबर शेयर करें

कालाढूंगी। कोटाबाग ब्लॉक के छड़ा क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल भट्ट के कथित अपहरण मामले ने देर रात कालाढूंगी थाने का माहौल गरमा दिया। थाने में कमल की पत्नी अपने छोटे बच्चे के साथ पहुंची और पति को ढूंढने की गुहार लगाई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भी थाने में जमा हो गए, जहां दोनों दलों के समर्थकों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा।

तनावपूर्ण माहौल में कमल भट्ट की पत्नी ने मीडिया के सामने रोते हुए पुलिस से जल्द पति को बरामद करने की मांग की। इधर, मामले के राजनीतिक रंग लेने से दोनों दलों के समर्थक देर रात तक थाने में डटे रहे।

घटना की शुरुआत सोमवार को हुई थी, जब कमल भट्ट के चाचा विपिन भट्ट ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके भतीजे का अपहरण परविंदर सिंह निवासी चकलुवा और संजय बिष्ट निवासी गेबुआ ने किया है। उन्होंने बताया कि कमल भट्ट ने हाल ही में भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिया था, जिसके बाद यह घटना सामने आई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हेमन्त साहू फिर बने प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

एसओ विजय मेहता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।