हल्द्वानी: DPS के छात्रों ने CBSE परीक्षा में रचा सफलता का नया कीर्तिमान

Haldwani News: दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई।
कक्षा 12वीं में उपलब्धियां:

- पृथ्वी सिंह कन्याल ने 98.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- आदि बंसल ने 97.2% अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया।
- शांतनु बोस ने 93% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट परिणाम:
- भाविका पांडे ने 97% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- पार्थ सारथी जोशी ने 96.8% अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
- दिव्यांसी बिष्ट ने 96.4% अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंधन समिति ने इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता आने वाले वर्षों में और भी ऊँचाइयाँ छूने की प्रेरणा बनेगी।