हल्द्वानी: कडक़ड़ाती ठंड नवजात को छोड़ गई निर्दयी मां, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: नवजात को छोडऩे के कई मामले पहले भी हल्द्वानी में आ चुके है। एक निर्दयी मां कडक़ड़ाती ठंड में नवजात को छोड़ गई। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद नवजात को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस नवजात को छोडऩे वालों की तलाश कर रही है।

जानकारी देते हुए मंडी चौकी इंचार्ज विजय पाल सिंह ने बताया कि बरेली रोड में पुरानी आइटीआइ मैदान में एक नवजात मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में नवजात को सुशीला तिवारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। नवजात स्वस्थ्य है। बच्चे को देखकर लग रहा है कि वह करीब दो दिन का है। आज सुबह ही उसे मैदान में फेंका गया है।

Ad

पुलिस नवजात को फेंकने वालों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिसके बाद आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। नवजात के मैदान में पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। अभी पुलिस निगरानी में बच्चे को अस्पताल में ही रखा गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।