हल्द्वानीः धनतेरस पर खरीददारी को उमड़ी भीड़, तभी बाजार में घुसा सांड़

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी के बाजार में मंगलवार को अचानक एक सांड़ के घुसने से हड़कंप मच गया। सांड़ के आने से बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया, और लोग सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि सांड़ ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन सांड़ को काबू में करने के प्रयास में उनके पसीने छूट गए।

धनतेरस के चलते हल्द्वानी के प्रमुख बाजारों जैसे पटेल चौक, बर्तन बाजार, सदर बाजार, मीरा मार्ग, नया बाजार, कारखाना बाजार, और साहूकारा लाइन में मंगलवार सुबह से ही खरीदारों की भीड़ जुटने लगी थी। दोपहर होते-होते बाजार खचाखच भर गया। इसी बीच करीब दोपहर दो बजे पटेल चौक से एक सांड़ बर्तन बाजार में घुस गया, जिससे खरीदारी कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही किसांड़ ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और नया बाजार की ओर चला गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।