हल्द्वानी: सीएम धामी के नेतृत्व में लगातार विकास की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड: चंदन बिष्ट

खबर शेयर करें

Haldwani News: मुख्यमंत्री धामी द्वारा आवासीय नक़्शे को 15 दिन क़े भीतर स्वीकृत करने की घोषणा पर आभार प्रकट करते हुए मीडिया सह प्रभारी चन्दन बिष्ट ने कहा मुख्यमंत्री धामी निरंतर उत्तराखंड क़े सुनियोजित विकास क़े लिए प्रयासरत है। उत्तराखंड में अत्यधिक वर्षा से क्षति पर निरंतर नजर रखे हुए है एवं स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी कर रहे है, ताकि आम जनमानस को कठिनाई का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि आवासीय भवनों क़े नक्शो की स्वीकृति एवं अन्य व्यवस्थाओ का सरलिकरणकिये जाने क़े लिए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए है, आवासीय भवनों क़े नक़्शे 15 दिन क़े भीतर स्वीकृत हो जाय, यह भी सुनिश्चित किया जाए तथा इस सम्बन्ध में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी बनाया जाए जिससे आमजनमानस को आवासीय भवनो क़े नक़्शे स्वीकृत कराने में कठिनाई का सामना न करना पड़े, मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क़े मुख्य शहरों में विकेंड पर लगने वाले जाम की स्थिति से मुक्त करने क़े लिए नए पार्किंग स्थल बनाने क़े लिए भी निर्देश दिए है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।