हल्द्वानी:आयरन लेडी इंदिरा को कांग्रेसजनों का नमन, मनाई जयंती

खबर शेयर करें

Haldwani News: भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक भावपूर्ण स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने इंदिरा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एड. गोविंद सिंह बिष्ट ने इस अवसर पर कहा कि इंदिरा गांधी जी की नीति, दृढ़ निश्चय और सेवा की भावना आज भी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी का संपूर्ण जीवन संघर्ष, संकल्प और राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का प्रतीक रहा है, जो हर भारतीय को साहस, दिशा और राष्ट्रनिष्ठा की प्रेरणा देता है। इंदिरा जी ने अपने सशक्त नेतृत्व से भारत को आत्मविश्वास, स्थिरता और वैश्विक पहचान प्रदान की।
उन्होंने आगे कहा कि इंदिरा गांधी जी की जयंती केवल स्मरण भर नहीं, बल्कि उनके सिद्धांतों और मूल्य आधारित राजनीति को आगे बढ़ाने का संकल्प करने का अवसर है।

महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को इंदिरा जी के निडरता, संघर्ष और निर्णय क्षमता से सीख लेनी चाहिए। उनका जीवन इस सत्य को सिद्ध करता है कि राष्ट्रहित सदैव सर्वोपरि होता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हेमन्त साहू फिर बने प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने इंदिरा जी के अदम्य साहस, प्रखर नेतृत्व, निर्णायक कार्यशैली और देश को मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाने में किए गए उनके ऐतिहासिक योगदान को भावपूर्वक याद किया। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी जी न केवल भारत की सबसे सशक्त नेताओं में से थीं, बल्कि विश्व राजनीति में देश की प्रतिष्ठा को ऊँचे स्थान पर ले जाने वाली एक दूरदर्शी और प्रभावशाली व्यक्तित्व थीं।
इस दौरान सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया तथा सामाजिक सौहार्द, महिला सशक्तिकरण, गरीबी उन्मूलन, हरित क्रांति और राष्ट्र की एकता-अखंडता पर उनके योगदान को विस्तार से रेखांकित किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- शादी में मिलेंगे दो सिलेंडर, पढ़ लीजिए खबर

कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
हेमन्त बगड़वाल, मलय बिष्ट, सतनाम सिंह चटवाल, राजेन्द्र उपाध्याय, जया कर्नाटक, रेनू तोमर, मंजू दानु, संदीप जोशी, गोविंद बगड़वाल, राजेन्द्र बिष्ट, राजेन्द्र सुयाल, शाद अली, पार्षद धर्मवीर (एडवोकेट), एडवोकेट मनोज बिष्ट, सुरेंद्र सिंह रावत, यूनुस अली, गोविंद सिंह बिष्ट, शंकर कोहली, मो. नबी, प्रकाश पुजारी, प्रदीप बिष्ट, कोमल जायसवाल, अमित रावत, भानु कबड़वाल, नफीस चौधरी, लक्की रावत, अरशद अली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।