हल्द्वानी: कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद…

Haldwani News: आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” स्व. राजीव गांधी की जयंती पर आज स्वराज आश्रम में महानगर कांग्रेस ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया और राजीव जी के कुशल नेतृत्व में भारत के आधुनिक भारत तक के सफर पर विस्तार से चर्चा की।
महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता है। राजीव गांधी के कुशल नेतृत्व में ही पंचायती राज की। परिकल्पना साकार हुई। सूचना-संचार व कम्प्यूटर क्रांति के माध्यम से राजीव गांधी ने देश को आगे लेकर जाने का कार्य किया। हम सब कांग्रेस जन राजीव गांधी के अधूरे सपनो को हर हाल हर परिस्थिति में मिलकर पूरा करेंगे।
जयंती कार्यक्रम में एन.बी. गुणवंत, हेमन्त बगडवाल, शोभा बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट और हेम पांडे, राजेन्द्र बिष्ट, पार्षद नीमा भट्ट, रवि जोशी, राजेन्द्र जीना, गोविंद बगडवाल, मयंक भट्ट, मलय बिष्ट, त्रिलोक बनोली, मनोज बिष्ट, संदीप भैसोड़ा, योगेश कांडपाल, ताहिर भाई, अशोक जोशी, हर्षित भट्ट, मीमांशा आर्य, प्रदीप नेगी, बबलू बिष्ट, अमित रावत, प्रदीप बिष्ट, चंदन भाकुनी, आदि ने मौजूद रहे।




