हल्द्वानीः राम बरात कल, बाजार आने से पहले देख लीजिए रूट

खबर शेयर करें

Haldwani News: गुरूवार को नवरात्रि के अवसर पर शहर में राम बरात निकाली जा रही है। ऐसे में अगर आप कल हल्द्वानी आ रहे है तो यह रूट देखकर ही घर से निकले। नीचे देखिए रूट प्लान…

नोट- यह डायवर्जन प्लान दिनांक 03.10.2024 को समय 14:30 बजे से शोभा यात्रा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

Ad Ad

1- अति आवश्यक सेवा से सम्बन्धित समस्त छोटे-बड़े वाहन अपने आवागमन के दौरान बाईपास मार्ग का प्रयोग करेंगे।

2- बरेली रोड शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट कर आई०टी०आई० तिराहा से कैंसर अस्पताल तिराहा होते हुए कियाशाला से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हेमन्त साहू फिर बने प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

3- रामपुर रोड शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन आई०टी०आई० तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा होते हुए कियाशाला से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

4- कालाढूंगी रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त वाहन लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल तिराहा से कॉलटैक्स तिराहा होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे व अन्य वाहन मुखानी चौराहा / नवाबी रोड तिराहा से डायवर्ट होकर अपने गन्तब्य को जायेंगे।

5- जब शोभायात्रा कालाढुंगी तिराहा से ओके होटल तिराहा के मध्य रहेगी तब जेल रोड तिराहा से कालाढूंगी तिराहा की ओर आने वाले समस्त वाहन नवाबी रोड तिराहा /अर्बन बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: किताबों के नाम पर खेल, इन तीन दर्जन से अधिक स्कूलों को नोटिस

6- रामपुर रोड/बरेली रोड से आने वाली समस्त प्रकार की रोडवेज की बसें टीपी नगर तिराहा / तीनपानी बाईपास तिराहा से डायवर्ट होकर गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर गोलापुल से ताज चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन को आयेंगी व कालाढुंगी रोड से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से हाईडिल तिराहा होते हुए तिकोनिया से सीधे रोडवेज तक आ सकेंगी।

7- रामपुर रोड व बरेली रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाली समस्त प्रकार की निजी, इंटरसिटी, सिडकुल की बसें शोभायात्रा के दौरान आई०टी०आई० तिराहा व होंडा शोरूम तिराहा तक आ सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हेमन्त साहू फिर बने प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

नैनीताल रोड काठगोदाम से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त वाहन-

■ कॉलटैक्स तिराहा / हाईडिल गेट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से लालडॉट तिराहा / चम्बल पुल से ऊँचापुल चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

■ महारानी होटल तिराहा से डायवर्ट होकर कुल्यालपुरा तिराहा से पानी की टंकी तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

■ नैनीताल बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर अल्मोडा अर्बन बैंक तिराहा से जेल रोड तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।