हल्द्वानी: सुबह- सुबह बस हुई हादसे का शिकार, कांग्रेस नेता प्रदीप नेगी सड़क हादसे में घायल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कांग्रेस नेता प्रदीप नेगी रविवार को दिल्ली जाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना डासना के पास हुई, जब वे इलेक्ट्रिक बस से सफर कर रहे थे। अचानक हुए हादसे में उन्हें चोटें आईं, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।

रामपुर रोड जीतपुर नेगी निवासी प्रदीप नेगी आपने अपने निजी काम से दिल्ली जा रहे थे, आज सुबह उनकी बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें वह घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल बन गया और कई नेता फोन कर उनका हालचाल जानने लगे। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल खबर की अपडेट जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।