हल्द्वानी: बोले भाजपा प्रत्याशी डॉ. रौतेला हल्द्वानी में खिल रहा कमल, बाजार क्षेत्र में किया जनसंपर्क…

खबर शेयर करें

 HALDWANI NEWS: हल्द्वानी से भाजपा प्रत्याशी जोगिंदर पाल सिंह रौतेला भी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने  कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि आज जिस प्रकार से कांग्रेस के नगर निगम में पार्षद भाजपा में आ चुके हैं क्योंकि उनका साफ तौर से कहना था कि भाजपा एक संगठित पार्टी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विकास करना नहीं जानती हैं।  उन्होंने कहा कि हल्द्वानी विकास के मार्ग पर चल रहा है। शहर में अंडरग्राउंड गैस पाइपलाइन बीछ चुकी है और कांग्रेस सिलेंडर 500 रुपए में देने की बात कर रही है। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि पीएम मोदी जी ने अपने दौरे पर हल्द्वानी को 2000 करोड़ रुपए की सौगात दी है। हम लोगों के पास विजन के साथ जा रहे हैं तो वही कांग्रेस का कोई विजन नहीं हैं, उनके पास केवल विरोध करने के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में परिवर्तन होगा और उत्तराखंड में भाजपा की सरकार लगातार दूसरी बार बनेगी।  

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।