हल्द्वानी: भाजपा ने मनीष आर्या को बनाया लामाचौड़ मंडल का मंडल मंत्री

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने ग्राम प्रधान मनीष आर्या को लामाचौड़ मंडल का नया मंडल मंत्री नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई इस अहम जिम्मेदारी के लिए मनीष आर्या ने समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे न सिर्फ एक सम्मान, बल्कि जनसेवा का बड़ा अवसर बताया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः ग्रीनवूड्स ग्लोबल स्कूल का कमाल, हल्द्वानी के टॉप स्कूलों की सूची पर जमाया कब्जा

नव नियुक्त मंडल मंत्री मनीष आर्या ने कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और पार्टी की नीतियों व सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, किसान सम्मान निधि योजना जैसी कई योजनाएं शामिल हैं।

Ad

मनीष आर्या ने कहा कि उनका उद्देश्य इन योजनाओं की जानकारी हर जरूरतमंद परिवार तक पहुँचाना और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलवाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए वे क्षेत्र में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- जिले में बदले कई थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी, देखिए लिस्ट

पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भी मनीष आर्या को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में लामाचौड़ मंडल में भाजपा और अधिक सक्रिय और मजबूत होगी।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।