हल्द्वानीः APS में रंगारंगा कार्यक्रमों के मना डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: शिक्षक दिवस के अवसर पर आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्म दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा एवं बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का सुन्दर आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी गायन, नृत्य आदि कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों द्वारा अपने शिक्षकों के योगदान के लिए आभार जताकर व उनके बताए मार्ग पर चलते हुए, विद्यालय एवं अपने माता-पिता तथा स्वयं का नाम ऊंचा करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिक्षकों के लिए एक विशेष भोज का आयोजन किया गया एवं समस्त विद्यालय परिवार ने अपने विद्यार्थियों को नेक आशीष देते हुए उनके सदा सफल होने की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।