हल्द्वानीः (बड़ी खबर)-इस दिन घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं व 12वीं का रिजल्ट

खबर शेयर करें

Haldwani News:आज सभापति, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) / निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तराखण्ड, देहरादून की अध्यक्षता में परिषद कार्यालय रामनगर (नैनीताल) में परीक्षाफल समिति की प्रथम बैठक आहूत की गई जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2025 एवं परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष 2024 का परीक्षाफल दिनांक 19 अप्रैल, 2025 को पूर्वाहन 11:00 बजे घोषित किया जायेगा। परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल घोषित होने के उपरान्त उत्तराखण्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in में देख सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।