हल्द्वानी: (बड़ी खबर)-छात्र को चाकू मारने वाले तीन नाबालिक चिन्हित, 20 अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज…

खबर शेयर करें

हल्द्वानी- हल्द्वानी में भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र के ठंडी सड़क में गुरु तेग बहादुर स्कूल के पास छात्रों के दो गुटों में हुए झगड़े में एक छात्र को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया है। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन नाबालिक चिन्हित किए हैं। जो लालकुआं, हल्दुचौड़ और बिंदुखत्ता के रहने वाले हैं तीनों को पुलिस कल जोविनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश करेगी।

पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से इनकी तलाश की है। इसके अलावा स्कूल प्रशासन ने भी मारपीट और अभद्रता करने वालों के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने 20 अज्ञात छात्रों पर मुकदमा दर्ज किया है। एसपी क्राइम डॉक्टर जगदीश चंद्र का कहना है की घटना से पूर्व दो दिन पहले आपस में दोनों गुटों का झगड़ा हुआ था और आज रजामंदी के लिए बुलाया गया था। लेकिन रजामंदी के दौरान ही आपस में फिर झड़प हुई जिसमें चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया फिलहाल घायल सक्षम अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है जिसका डॉक्टर ऑपरेशन कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।