हल्द्वानी: (बड़ी खबर)- बच्चों से भरी निर्मला स्कूल की बस डिवाइडर पर चढ़ी, मची चीख पुकार…

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी में आज एक निर्मला कॉन्वेंट की स्कूल बस सड़क हादसे का शिकार होते बाल बाल बच गई। हादसे के दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई। स्कूल बस नैनीताल रोड से तिकोनिया चौराहे से आगे अचानक बच्चों से भरी बस डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई। मौके पर हो हल्ला हो गया। आगे पढ़िए…

इस दौरान आनन फानन में सभी बच्चों को बस से उतारा गया। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। वहीं बस में सवार बच्चों को किसी भी तरह से कोई चोट नहीं आई, लेकिन इस तरह की बड़ी लापरवाही बड़े हादसे को दावत दे सकती थी। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।