हल्द्वानी : (बड़ी खबर)-सुशीला तिवारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर के प्रमुख सरकारी अस्पताल Government Medical College & Sushila Tiwari Hospital को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आया और अस्पताल परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

धमकी भरा ई-मेल मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। अस्पताल के भीतर और बाहर सघन जांच की गई। सुरक्षा के मद्देनज़र कुछ समय के लिए अस्पताल में आने-जाने वालों की निगरानी बढ़ा दी गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।

प्राथमिक जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया यह धमकी भरा मेल शरारत या फर्जी भी हो सकता है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हेमन्त साहू फिर बने प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

पुलिस अब ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। साइबर सेल की मदद से ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।