हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- अचानक जल निगम ऑफिस पहुंचे IAS दीपक रावत, चार कर्मचारी मिले गायब, हो गई कार्यवाही

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने प्रशासन द्वारा कराई जा रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य और प्राधिकरण द्वारा सरकारी भवनों में बेलदार पौधे लगाने के कार्यों का निरीक्षण किया।

इस दौरान सरस मार्केट की तरफ सड़क चौड़ीकरण के कार्य को कमिश्नर दीपक रावत ने देखा। जहां पर उन्होंने बिजली के पोल को जल्द शिफ्ट करने के निर्देश दिए। सौंदर्यकरण के कार्यों को उन्होंने ठीक तरह से करने के निर्देश दिए हैं। सरकारी कार्यालय में प्राधिकरण द्वारा लगाए जा रहे हैं बेलदार पौधों व कई प्रकार के बेलदार पौधे लगाए गए हैं। जिससे शहर हरा-भरा दिखेगा। वही निरीक्षण के दौरान कमिश्नर दीपक रावत जल निगम के ऑफिस गए। इस दौरान चार कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। वहीं मुख्य अभियंता भी अपने ऑफिस में नहीं मिले। जिस पर कमिश्नर दीपक रावत ने मुख्य अभियंता का स्पष्टीकरण मांगा है और अनुपस्थित चार कर्मचारी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए हैं, उन्होंने बताया सड़क चौड़ीकरण के कार्य में पोल शिफ्टिंग का समय पर होना बहुत जरूरी है। प्राधिकरण द्वारा लगाया जा रहे बेलदार पौधे शहर की शोभा को बढ़ाएंगे, नैनीताल रोड पर सभी सरकारी कार्यालय और लोगों के बीच निजी भवन में भी उनकी मंजूरी से बेलदार पौधे लगाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।