हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-चोरगलियां में खनन कारोबारी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली

हल्द्वानी। चोरगलियां क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक खनन कारोबारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, गंभीर हालत में परिजन उन्हें आनन-फानन में हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद खनन कारोबारी कमलेश बेलवाल को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के चलते कारोबारी ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।



















