हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- सुबह-सुबह दूध के पिकअप में लगी आग, धू धू कर हुआ खाक

खबर शेयर करें

Haldwani News:आज सुबह एक दूध के वाहन में आग लग गई, जिससे आसपास हड़कंप मच गया। पूरा मामला थाना बनभूलपुरा के गौला पुल का है, जहां एक पिकअप वाहन जिसमें दूध बेचकर चालक वापस आ रहा था, कि अचानक चलते वाहन में आग लग गई। वाहन में बैठे ड्राइवर ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है ड्राइवर दूध बेचकर वापस आ रहा था और उसके पास कैश भी था। वहीं वाहन में रखा कई सारा सामान भी जल गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

जानकारी के अनुसार, पिकअप संख्या UK04 CA 8950 टनकपुर से हल्द्वानी दूध लेकर आ रही थी। रास्ते में गोला पुल बाईपास पर अचानक अज्ञात कारणों से पिकअप में आग लग गई। गोला पुल पुलिस पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी। फिलहाल आग के कारणों की जांच जारी है। हालांकि, पिकअप का अधिकांश हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है। समय पर की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया, और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।