हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगा काठगोदाम मार्ग, पढ़ लीजिए खबर

खबर शेयर करें

Haldwani News: राष्ट्रीय मार्ग संख्या-87 (नया 109) काठगोदाम-नैनीताल मोटर मार्ग के किमी 90 एवं 91 (काठगोदाम से रानीबाग) तक दो किमी लम्बाई में दिनांक 17.10.2024 से दिनांक 25.10.2024 तक रात्रि 21:00 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक डामरीकरण (BC) का कार्य किया जाना है।

अतः शहर हल्द्वानी/काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्र को यात्रा करने वाले और पर्वतीय क्षेत्र से काठगोदाम/हल्द्वानी की ओर यात्रा करने वाले समस्त पर्यटकों/आमजनमानस एवं वाहन चालको से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा के दौरान असुविधा से बचने के लिए प्रातः 05:00 से रात्रि 21:00 बजे तक अपनीं यात्रा पूर्ण कर लें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।