हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-मुश्किल में ज्योति अधिकारी, विवादित बयान पर पुलिस ने थमाया नोटिस

खबर शेयर करें

Haldwani News: मीडिया पर विवादित बयानों के चलते इन्फुलेंसर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहाड़ की महिलाओं और लोक देवी-देवताओं को लेकर की गई अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में नैनीताल जनपद के मुखानी थाना पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर नोटिस जारी किया है

बताया जा रहा है कि ज्योति अधिकारी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहाड़ की महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें “नाचने वाली” कहकर संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने लोक आस्था से जुड़े देवी-देवताओं पर भी विवादास्पद टिप्पणी की, जिससे पहाड़ी समाज की भावनाएं आहत हुईं।

मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।