हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-नगर निगम में फड़–फेरी व्यवसाइयों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य, मानक ठेला आकार पर कड़े निर्देश

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी की अध्यक्षता में शहर के फड़–फेरी व्यवसायी संगठनों के साथ निगम सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा अब तक 1826 फड़–फेरी व्यवसायियों को फेरी पहचान पत्र एवं प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने सभी फेरी व्यवसायियों से अपील करते हुए कहा कि अपने ठेले पर पहचान पत्र और प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से साथ रखें। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि नगरीय फेरी समिति द्वारा निर्धारित 4×6 फीट आकार के मानक ठेले पर ही व्यवसाय किया जाए।

नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि यदि कोई फेरी व्यवसायी निर्धारित नियमों का उल्लंघन करता है, अवैध आकार के ठेले लगाता है या यातायात में बाधा उत्पन्न करता है, तो उसका फेरी पहचान पत्र एवं प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया जाएगा

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का कहर: तेज आंधी, ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट जारी, यमुनोत्री धाम में बर्फबारी

उन्होंने जानकारी दी कि वेंडिंग जोन चयन की प्रक्रिया प्रगति पर है, और सभी फड़–फेरी व्यवसायियों से नगर निगम हल्द्वानी को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुंदर बनाने में सहयोग करने की अपील की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।