हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- गौला पुल से युवती ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

Haldwani News: हल्द्वानी में गौला पुल से एक युवती के कूदने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। फिलहाल युवती के पुल से छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि युवती गोला पार की रहने वाली है।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और युवती को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पूरे मामले की जानकारी ली। युवती की स्थिति को लेकर चिकित्सकों की निगरानी जारी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और युवती के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। घटना के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।



















