हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- रोमांचक हुआ चुनावी मुकाबला, सपा के मेयर उम्मीदवार शोएब ने नामांकन लिया वापस

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी नगर निगम के मेयर पद के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार और प्रदेश महासचिव शोएब अहमद ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने इसे जनहित में लिया गया फैसला बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों से भाजपा का मेयर होने के बावजूद हल्द्वानी की जनता को निराशा ही हाथ लगी है।

इस कदम को कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक राहत के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि अब चुनाव में सीधा मुकाबला होने की संभावना है। इससे मत विभाजन की स्थिति कम हो सकती है, जो कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में मददगार साबित हो सकता है। यह फैसला आगामी चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसका असर चुनाव परिणामों पर स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।