हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- ई- रिक्शा के लिए सख्ती, इस दिन से नहीं दौड़ पाएंगे हाईवे और स्टेट हाईवे

खबर शेयर करें

Haldwani News : हल्द्वानी में प्रशासन और पुलिस ने शहर में संचालित ई रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी से वार्ता करते हुए उनको सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि एक दिसंबर से कोई भी ई रिक्शा स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे में नहीं चलेगा। इसके अलावा सभी ई-रिक्शा स्वामियों को अपने सत्यापन करने आवश्यक होंगे। साथ ही प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई वर्दी भी पहननी होगी। इसके अलावा सभी ई-रिक्शा स्वामियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह समय पर सत्यापन करेंगे और एक दिसंबर से नियम संगत चलेंगे अन्यथा प्रशासन रोजाना चेकिंग अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्रवाई करेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।