हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- रामपुर रोड पर चला बुलडोजर, 44 दुकानें ध्वस्त…

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित फॉरेस्ट की जमीन पर बनी 44 दुकानों से अतिक्रमण हटाया गया है, आज सुबह से ही प्रशासन का बुलडोजर 44 दुकानों पर एक तरफ से गरजना शुरू हुआ तो अतिक्रमणकारियों की एक ना चली, धड़ाधड़ पीला पंजा चलता गया और अतिक्रमण ध्वस्त होता रहा, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के मुताबिक वन विभाग की जमीन पर 44 दुकानें थी, जिनकी लीज समाप्त हो गई थी।

वन विभाग ने इन दुकानों को हटाने के लिए पहले भी नोटिस जारी किया था लेकिन दुकान स्वामी इस मामले को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट चले गए थे, नैनीताल हाईकोर्ट ने दुकान स्वामिओं को 4 महीने का समय दिया था, वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 30 नवंबर को दुकान स्वामी को मिली समय अवधि समाप्त हो गई थी इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।