हल्द्वानी: (बड़ी खबर)- सीएम धामी कल हल्द्वानी में, इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

खबर शेयर करें

Haldwani News: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार 15 अक्टूबर को जिले के दो दिवसीय भ्रमण पर आ रहे हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री धामी मंगलवार 15 अक्टूबर को दोपहर 12ः50 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 2ः40 बजे एफटीआई हल्द्वानी पहुचेंगे जहाँ से कार द्वारा एचएन इन्टर कालेज हल्द्वानी पंहुचकर जमरानी बांध परियोजना के प्रभावितों को प्रतिकर धनराशि वितरण एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी सांय 7 बजे एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में एक निजी कार्यकर्म में प्रतिभाग करेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस काठगोदाम में करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।