हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, बाहरी लोगों द्वारा खरीदी गई जमीन के जांच के दिए निर्देश

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी के लामाचौड पहुंचे, यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में सशक्त भू कानून लाने वाली है और वर्तमान में सरकार द्वारा बाहरी व्यक्तियों द्वारा खरीदी गई जमीनों के जांच के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में यह भी आया है कि जिन प्रयोजनों के लिए उत्तराखंड में भूमि खरीदी गई थी कई जगह उन परियोजनाओं का उलघन्न हो रहा है ऐसे में उनके द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी सभी भूमि जो नियम संगत नहीं है और नियम कानून का उल्लंघन कर रही है उन जमीनों को राज्य सरकार में निहित किया जाए, इसके अलावा जल्द ही सरकार एक सशक्त भू कानून लेकर आने वाली है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।