हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- रामपुर रोड पर भाजपा पार्षद ने की युवक की गोली मारकर हत्या

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी में भाजपा के एक पार्षद की खुलेआम दबंगई सामने आई है। वार्ड पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने अपने घर के बाहर एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक नितिन, निवासी जज फार्म, की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रामपुर रोड क्षेत्र की बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या का कारण कुछ दिन पूर्व हुई आपसी लड़ाई बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पार्षद अमित बिष्ट का विवादों से पुराना नाता रहा है। पूर्व में भी उस पर मारपीट और झगड़ों के कई आरोप लग चुके हैं। उल्लेखनीय है कि इसी पार्षद से जुड़े एक विवाद के मामले में पहले कोतवाली के बाहर विधायक बंशीधर भगत धरने पर भी बैठ चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: वार्ड 34 से 50 तक विकास पर मंथन, सुमित हृदयेश ने USDDA निदेशक संग की समीक्षा बैठक

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।