हल्द्वानी: गरीब और बेसहारा लोगों के मसीहा बने भुवन भट्ट, बांटे कंबल, भोजन और कपड़े…

खबर शेयर करें

Haldwani News:भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने हमेशा ही सामाजिक कार्यों में आगे रहते हैं। वह गरीब और ऐसा है लोगों की मदद को हमेशा तत्पर रहते हैं। आज मोतीनगर स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने अपनी टीम के साथ कुष्ठ रोगियों को ठंड से बचने के लिए कम्बल, कपड़े, भोजन सामग्री और फल वितरित किए। साथ ही उन्होंने कहा की गरीब और बेसहारा लोगों की मदद के लिए हमेशा सतत प्रयास करेंगे।

वही उनकी टीम ने कहा की यह प्रेरणादायक पहल है, जिसे वह आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। साथ ही भुवन भट्ट ने बताया कि कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों की मदद के लिए उनके साथी भगवान देउपा, चंदन बिष्ट और विनोद जोशी आगे आएं हैं, इस आश्रम के माध्यम से उन्होंने कुष्ठ रोगियों को कम्बल, राशन, तेल, और फल आदि प्रदान करके सामाजिक सेवा में योगदान किया है। वही उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य गरीब और बेसहारा वर्ग की मदद करना है। भट्ट ने कहा कि कुष्ठ आश्रम में सामूहिक सेवा के माध्यम से, इनके समाज के उत्थान का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य गरीबों को आर्थिक और सामाजिक समर्थन पहुंचाना है, जिससे उनका जीवन सुधरे और उन्नति की रह पर चल सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।